लोगों ने की बदबूदार पेयजल आपूर्ति की शिकायत, मंत्री नन्दी ने तत्काल समाधान के दिए निर्देश।

लोगों ने की बदबूदार पेयजल आपूर्ति की शिकायत, मंत्री नन्दी ने तत्काल समाधान के दिए निर्देश।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंत्री नन्दी ने नैनी स्थित वृद्धा आश्रम में रहने वाले वृद्धजनों एवं शनि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थापित वाटर कूलर का किया लोकार्पण

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। लोगों ने की बदबूदार पेयजल आपूर्ति की शिकायत, मंत्री नन्दी ने तत्काल समाधान के दिए निर्देश। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने गुरुवार को प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के कीडगंज मंडल में भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान साउथ मलाका आजाद नगर में लोगों ने मंत्री नन्दी सुलाकात कर घरों में दूषित, बदबूदार एवं सीवर का पानी सप्लाई होने की शिकायत की। यही नहीं बोतल में भरा गंदा पानी भी मंत्री नन्दी को दिखाया। जिस पर मंत्री नन्दी ने लोगों से प्रार्थना पत्र लेते हुए सम्बंधित अधिकारियों से वार्ता कर तत्काल पाइप लाइन की मरम्मत कराने एवं दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या का समाधान करने एवं आवश्यकतानुसार नया ट्यूबवेल बोर कराने का आदेश दिया। कहा कि जिन क्षेत्रों में भी दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायत आ रही है, उसे गम्भीरता से लिया जाए और लोगों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए। क्योंकि दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या से बीमारी का खतरा बढ़ सकता है।

मंत्री नन्दी ने नैनी चकदोंदी स्थित आधार शिला वृद्धा आश्रम में रहने वाले वृद्धजनों की सुविधा एवं चकभटाही स्थित शनि मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 7,43,000 रूपए की लागत से स्थापित वाटर कूलर का लोकार्पण किया। ताकि गर्मी के इस मौसम में लोगों को शीतल एवं ठंडा पेयजल पीने को मिल सके।
मंत्री नन्दी ने आधारशिला वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके स्वास्थ्य एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उनके स्नेह, अनुभव और आशीर्वाद ने मन को भावुक एवं प्रेरित किया।
कहा कि यह प्रयास केवल एक सुविधा उपलब्ध कराने का नहीं बल्कि उन वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक विनम्र माध्यम है, जिन्होंने अपने जीवनभर परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इसके अलावा मंत्री नन्दी ने 6,14,000 रूपए की लागत से निर्मित मीरापुर खत्री पाठशाला के सामने वाली स्वीपर बस्ती की समस्त आंतरिक गलियों के सीसी मार्ग एवं नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।

मंत्री नन्दी ने नैनी में भाजपा जिला उपाध्यक्ष यमुनापार श्रीमति सविता शर्मा, साउथ मलाका आजाद नगर में श्रीमती स्वीटी सेठी, बैहराना में दिलीप श्रीवास्तव, अंशुमान सिंह, मलाकराज में हिमांशु सोनकर, रवि दर्शन, अनुज पाल, सुभाष खरवार, बाई का बाग में सुधीर पाण्डेय, नई बस्ती कीडगंज में प्रभात गुप्ता, जय कुमार जायसवाल एवं विकास गुप्ता के घर जाकर परिवारजनों से भेंट कर सभी का कुशलक्षेम जाना।

इस दौरान नैनी मंडल अध्यक्ष रजत दुबे, कीडगंज मंडल अध्यक्ष कबीर जायसवाल, चौक मंडल अध्यक्ष सुमित वैश्य, मीरापुर मंडल अध्यक्ष गया प्रसाद निषाद, पार्षद साहिल अरोड़ा, नामित पार्षद एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलीप केसरवानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कीडगंज राघवेंद्र मिश्रा, पूर्व पार्षद नीलम यादव, सेक्टर संयोजक अरविन्द पटेल, राजकुमार गुप्ता, सुनीता विश्वकर्मा, रितुराज सिंह, पवन द्विवेदी, हिमांशु सोनकर, अंकुर जायसवाल आदि मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai