विशाखापत्तनम एक्सप्रेस से 29 किलो गांजा बरामद, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 14.50 लाख रुपये।

विशाखापत्तनम एक्सप्रेस से 29 किलो गांजा बरामद, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 14.50 लाख रुपये।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। विशाखापत्तनम एक्सप्रेस से 29 किलो गांजा बरामद, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 14.50 लाख रुपये। डीडीयू नगर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार सुबह नवीनगर रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 18523 अप विशाखापत्तनम एक्सप्रेस से करीब 29 किलो गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 14 लाख 50 हजार 350 रुपये बताई गई है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 8 बजे नवीनगर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक राम विलास राम अपनी टीम उपनिरीक्षक जय प्रकाश प्रसाद, आरक्षी राकेश कुमार एवं संतोष कुमार मिश्रा के साथ स्टेशन पर ट्रेनों की सघन जांच कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर पहुंची विशाखापत्तनम एक्सप्रेस के बी-1 कोच की तलाशी ली गई।
जांच के दौरान कोच में एक भूरे रंग का ट्रॉली बैग लावारिस अवस्था में मिला, जिसमें सेलो टेप से लिपटे छह पैकेट गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ। इन पैकेटों का कुल वजन 14.403 किलोग्राम पाया गया। वहीं एक नीले रंग के हैंगिंग बैग में भी सेलो टेप से लिपटे छह पैकेट मिले, जिनका वजन 14.604 किलोग्राम था। दोनों बैगों से बरामद कुल 12 पैकेटों का वजन 29.007 किलोग्राम निकला। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 14,50,350 रुपये आंकी गई है।

मामला मादक पदार्थ से जुड़ा होने के कारण नवीनगर अंचलाधिकारी निकहत परवीन की उपस्थिति में गांजे को विधिवत जब्त किया गया। इसके बाद आरपीएफ निरीक्षक राम विलास राम ने लिखित शिकायत के साथ बरामद गांजा आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए राजकीय रेल थाना (जीआरपी) सोननगर को सुपुर्द कर दिया।

आरपीएफ की इस कार्रवाई से गांजा तस्करों में हड़कंप मच गया है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद गांजा किसके द्वारा ट्रेन में रखा गया था और इसे कहां पहुंचाने की योजना थी। मामले की जांच जारी है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai