त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। जिलाधिकारी Prayagraj ने ईवीएम वेयर हाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शनिवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नवीन मुण्डेरा मण्डी स्थित ई0वी0एम0 वेयर हाउस का त्रैमासिक आन्तरिक निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्रीमती उपमा पाण्डेय, बन्दोबस्त अधिकारी संजीव कुमार, नोडल अधिकारी (ई0वी0एम0), सचिव मण्डी समिति मुण्डेरा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, प्रयागराज एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि डा0 देवी सिंह पटेल उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, शमसाद आलम प्रदेश सचिव अपना दल (एस), राकेश यादव एडवोकेट प्रभारी मतदाता सूची यमुना पार समाजवादी पार्टी, दूधनाथ पटेल प्रभारी गंगापार समाजवादी पार्टी उपस्थित रहें।










