थाना पिपरी पुलिस द्वारा बकरी चोर व मोहम्म्दपुर में बच्ची को धक्का देकर भागने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एसपी के निर्देशन में थानाध्यक्ष पिपरी विकास सिंह टीम ने दोनों घटनाओं से संबंधित मामले का बड़ी तत्परता से किया खुलासा, अभियुक्तो को बड़ी तत्परता से किया गिरफ्तार

 

पिपरी, कौशांबी।

थाना पिपरी पुलिस द्वारा बकरी चोर व मोहम्म्दपुर में बच्ची को धक्का देकर भागने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार। आपरेशन चक्रव्यूह के तहत थाना पिपरी पुलिस टीम ने बकरी चोर व बच्ची को धक्का देकर भागने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

एसपी सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में थानाध्यक्ष पिपरी विकास सिंह टीम ने दोनों घटनाओं से संबंधित अभियुक्तो को बड़ी तत्परता से गिरफ्तार किया और मामले का खुलासा किया है।

गौरतलब हो कि 2 जुलाई 2026 को थाना पिपरी पर वादिनी गीता देवी पत्नी स्व० सतवन निवासी ग्राम मोहम्मदपुर चायल थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी द्वारा सूचना दी गयी कि आज दोपहर के समय 2 अज्ञात व्यक्ति जो मोटरसाइकल पर सवार थे जिनके द्वारा मेरी 8 वर्षीय पुत्री को जबरन मोटरसाईकल पर बैठाने का प्रयास किया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 154/26 धारा 137(2)/62/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा दिनांक 14.06.2026 को वादिनी राजरानी पत्नी स्व० लवकुश सरोज निवासिनी ग्राम फतेहपुर सहावपुर थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी द्वारा सूचना दी गयी थी कि मेरे दरवाजे के समाने चार बकरियां बंधी हुई थी जिसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गयी है, प्राप्त तहरीर के आधार पर मु०अ०सं० 135/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण द्वारा घटनाओं के शीघ्र अनावरण हेतु थाना पिपरी पुलिस टीम को निर्देशित किया गया था। घटनाओं के तहत थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा आसपास के लोगो से पूछताछ सर्विलांस/सीसीटीवी कैमरों आदि की मदद से प्रकाश में आये अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी कि इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना के आधार पर उपरोक्त अभियोगों से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों धीरेन्द्र कुमार पुत्र बैजनाथ और सरमन राजपूत पुत्र रामसरन निवासीगण रसूलपुर थाना चरवा जनपद कौशाम्बी को गुगवा के बाग के पास से 5 जुलाई रविवार को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से एक अदद मोटरसाइकिल एवं 5250/-रुपये बरामद किया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

वही गिरफ्तार अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि हम लोग क्षेत्र में घूम फिर कर छोटी-मोटी चोरियां करते है दिनांक 02.07.2026 की सुबह गांव मोहम्मदपुर में बकरी चोरी करने गए थे तो वहां पर मौजूद एक छोटी बच्ची चिल्लाने लगी थी जिसे हमलोग धक्का देकर मौके भाग गए थे एवं लगभग 20-22 दिन पहले ग्राम फतेहपुर सहाबपुर से 04 बकरियां चोरी की थी जिन्हें हमने अज्ञात व्यक्ति को 25 हजार रूपये में बेच दिया था जिसमें से हम लोगों के पास कुल 5250/- रूपये शेष बचा है बाकी का पैसा खर्च हो गया है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai