अतीक के गढ़ बमरौली में हुई बमबाजी और फायरिंग।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Prayagraj में युवक ने काली थार से आए तीन लोगों पर दो बम चलाए, गोलियां भी दागीं

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। अतीक के गढ़ बमरौली में हुई बमबाजी और फायरिंग। जनपद के बमरौली गांव रविवार को लगभग शाम 5 बजे बमबाजी और फायरिंग से थर्रा उठा। अपने विरोधी को थार में सवार होकर सामने से आते देखकर बाइकसवार युवक ने दो बम फोड़े, गोलियां भी चलाईं। घटना में थार गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। कोई हताहत नहीं हुआ। पूरी वारदात वहां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बमरौली गांव में हुई।

वाद-विवाद के बाद शुरू हुई मारपीट

प्लॉटिंग का काम करने वाला एक युवक बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान थार गाड़ी से पहुंचे कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से रंजिश चली आ रही थी। आमने-सामने होने पर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

 

इसी दौरान बाइक सवार युवक ने थार गाड़ी की ओर एक के बाद एक दो बम फेंके और फायरिंग भी कर दी। हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और थार सवार लोग मौके से भाग निकले।

गाड़ी क्षतिग्रस्त, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

 

बमबाजी में थार गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही पुरामुफ्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष की ओर से करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai