बंगाल के कारीगरों के द्वारा कोलकाता में किया जा रहा है निर्माण
त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। रथ यात्रा में आकर्षण का केंद्र होगा हनुमान जी की विशाल प्रतिमा। श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट द्वारा आयोजित होने वाले 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में हनुमान जी की विशाल प्रतिमा झांकी के रूप में शामिल होगी।
रथ यात्रा संयोजक राजेश केसरवानी ने बताया कि ट्रस्ट के द्वारा बंगाल के कारीगरों के द्वारा कोलकाता में हनुमान जी की दिव्य प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है जो फाइबर से निर्माण किया जा रहा है जिसकी ऊंचाई 12 फीट और चौड़ाई 8 फीट का होगा और रथ यात्रा का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा और हनुमान जी की यह प्रतिमा झांकी के रूप में भगवान जगन्नाथ जी के सेनापति बन कर रथ यात्रा
में अगुवाई करेंगे।










