मुख्य चौराहे पर रंगोली की सजावट, स्वागत द्वार बनाएं जाएंगे, भक्तों के द्वारा जगह जगह पर आरती पूजन प्रसाद वितरण किया जाएगा, ट्रस्ट के सभी कार्यकर्ता राजस्थानी साफा और भगवा धोती कुर्ता में नजर आएंगे
त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। रथ यात्रा में मार्ग में भगवान जगन्नाथ जी के स्वागत की गई तैयारी। श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट की बैठक रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी को लेकर आर्य भवन जीरो रोड में ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में की गई।
बैठक में रथ यात्रा की तैयारी के साथ रथ यात्रा मार्ग में भगवान जगन्नाथ जी के स्वागत को लेकर ट्रस्ट के द्वारा तैयारी की जा रही है अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने बताया कि 16 जुलाई को निकलने वाली भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा की तैयारी जोरदारी के साथ किया जा रहा है इसके अलावा रथयात्रा मार्ग को सजाने तैयारी की जा रही है रथयात्रा के मुख्य चौराहे पर रंगोली और रथमार्ग में स्वागत द्वार बनाएं जाएंगे। साथ ही भक्तों के द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा और आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।
रथयात्रा संयोजक राजेश केसरवानी ने बताया कि रथयात्रा मार्ग की सफाई व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर और रथ यात्रा मार्ग में अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन को अवगत कराया गया है। जिसे जल्द ही कर लिया जाएगा। मंत्री गगन दास गुप्ता ने बताया कि रथ यात्रा में ट्रस्ट के सभी कार्यकर्ता पर पदाधिकारी एक ही वेशभूषा सर पर राजस्थानी पगड़ी गले में कंठ माला और धोती कुर्ता धारण करेंगे और महिलाएं भगवा साड़ी में नजर आएंगी।
बैठक में जयराम गुप्ता, दाऊ दयाल गुप्ता, गगन दास गुप्ता, अमर रस्तोगी, राजेश केसरवानी, त्रिलोकी केसरवानी, शशिकांत जायसवाल,हैप्पी कसेरा, कार्तिक, आदि ट्रस्ट के समस्त पदाधिकारी रहें।










