त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम ने ‘प्लैटिनम मासिक अन्नपूर्णा योजना’ के तहत वृद्धाश्रम में वितरित की दैनिक उपयोग की सामग्री। सेवा और मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम ने रविवार को ‘प्लैटिनम मासिक अन्नपूर्णा योजना’ के अंतर्गत टैगोर टाउन स्थित रविन्द्र नाथ गौड़ आनंद वृद्धाश्रम में निराश्रित बुजुर्गों के लिए दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री भेंट की। इस सेवा कार्य का प्रायोजन क्लब के मानद सचिव रोटेरियन प्रमय मित्तल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके साथ समय बिताया। सभी सदस्यों ने सेवा, सम्मान और अपनत्व का संदेश देते हुए बुजुर्गों के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अजय शर्मा ने कहा कि “रोटरी का वास्तविक उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाना है। प्लैटिनम मासिक अन्नपूर्णा योजना के माध्यम से हम प्रत्येक माह ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे। हमारा प्रयास है कि समाज के प्रत्येक जरूरतमंद तक सम्मान और सहयोग पहुँचे तथा हम मिलकर ‘क्रिएट लास्टिंग इम्पैक्ट’ के संकल्प को साकार करें।”
मानद सचिव रोटेरियन प्रमय मित्तल ने कहा कि “समाज के बुजुर्ग हमारी अमूल्य धरोहर हैं। उनकी सेवा करना हमारा नैतिक दायित्व है। यदि हम सभी मिलकर छोटे-छोटे प्रयास करें तो अनेक जीवनों में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।”
मीडिया प्रभारी रोटेरियन मनीष गर्ग ने बताया कि “‘प्लैटिनम मासिक अन्नपूर्णा योजना’ रोटरी क्लब ऑफ प्रयागराज प्लैटिनम का नियमित मासिक सेवा प्रकल्प रहेगा। इसके माध्यम से प्रत्येक माह वृद्धाश्रमों एवं जरूरतमंद लोगों तक आवश्यक सहयोग पहुँचाया जाएगा तथा अधिक से अधिक लोगों को इस सेवा अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।”
कार्यक्रम में रोटेरियन अजय शर्मा, प्रमय मित्तल, अल्पना शर्मा, जया मित्तल, संजय सिंह, दीपक गुप्ता, मनीष गर्ग, नितिन चोपड़ा, नीरज श्रीवास्तव, मयंक जैसवाल, विकल्प अग्रवाल, विकास नारंग, नेहा जैसवाल, सिकंदर अली सहित रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे










