विधि विधान पूर्वक हुआ भगवान जगन्नाथ जी मुकुट एवं नील चक्र पूजन।

विधि विधान पूर्वक हुआ भगवान जगन्नाथ जी मुकुट एवं नील चक्र पूजन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ धारण करेंगे मयूर पंख मुकुट

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। विधि विधान पूर्वक हुआ भगवान जगन्नाथ जी मुकुट एवं नील चक्र पूजन। श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट द्वारा आर्य भवन जीरो रोड में विधि विधान पूर्वक भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा एवं बलभद्र जी का मुकुट पूजन एवं पुरी धाम से आया भगवान जगन्नाथ जी का नील चक्र पूजन ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने किया।
रथ यात्रा संयोजक राजेश केसरवानी ने बताया कि 16 जुलाई को होने वाले रथयात्रा महोत्सव का की पूरी तैयारी की जा चुकी है।

भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान चांदी का श्री मुकुट धारण करेंगे जिसमें रत्न जड़ित मयूर के पंख से सुशोभित होगा और और भ्राता बलभद्र ताहिया नामक मुकुट धारण करेंगे जो रत्न जड़ित शेषनाग की छवि दिखाई पड़ेगीऔर देवी सुभद्रा किरीट नामक मुकुट धारण करेंगे जो रत्न जड़ित चंद्रिका से सुशोभित होगा और आगे बताया कि शाम को भगवान जगन्नाथ जी को स्वल्पाहार एवं औषधि युक्त काढ़े का भोग लगाया गया । और आरती पूजन किया गया।

इस अवसर दाऊ दयाल गुप्ता, गगन दास गुप्ता, जयराम गुप्ता कन्हैया लाल गुप्ता, सजंय गुप्ता, पप्पू कलश, अमर रस्तोगी, राजेश केसरवानी त्रिलोकी केसरवानी, विजय वैश्य, राजू गुप्ता, यथार्थ, कार्तिकेय, दीपू , महेश सोनी अरूण साहू, पूनम गुप्ता, प्रीति गुप्ता, अजय अग्रहरि, आदि रहे

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai