प्रयागराज प्रेस क्लब की मुहिम लायी रंग, पत्रकारों को मिलेगा आशियाना।

प्रयागराज प्रेस क्लब की मुहिम लायी रंग, पत्रकारों को मिलेगा आशियाना।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीडीए वीसी ने २ बीएचके फ्लैट के लिए मांगा डिमांड फार्म, जुलाई के अंत तक ई-लाटरी निकालने का दिया आश्वासन

प्रयागराज। प्रयागराज प्रेस क्लब की मुहिम लायी रंग, पत्रकारों को मिलेगा आशियाना। भूमाफियाओं से खाली करायी गयी जमीनों पर पत्रकारों को आवास आवण्टन के लिए प्रयागराज प्रेस क्लब की ओर से चलायी जा रही मुहिम रंग लायी है। सोमवार को क्लब के अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषि राज से मुलाकात करके ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज द्वारा प्रयागराज में की गयी जनसभाओं में भूमाफियाओं से खाली करायी गयी जमीनों पर पत्रकारों को भी आवास देने की घोषणा की गई थी। इसके क्रम में प्रयागराज में भूमाफियाओं से खाली करायी गयी जमीनों पर बनने वालों आवासों में जनपद के पत्रकारों को भी वरीयता देते हुए भूखण्ड/ फ्लैटों का आवंटन करने की मांग की। इससे पहले प्रयागराज प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपकर पत्रकारों की आवासीय समस्याओं को दूर करने की मांग की थी।

पीडीए उपाध्यक्ष ऋषि राज ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप हम लोग पत्रकारों के आशियाने के सपने को साकार करने के लिए तैयार हैं। आप लोग अगले तीन दिनों में ५० रुपए शुल्क के साथ फार्म भरकर अपना मांगपत्र पीडीए कार्यालय में जमा करा दें। मांग के अनुरूप पीडीए इलाहाबाद पश्चिम क्षेत्र में हाईकोर्ट से महज १० मिनट की दूरी पर आवासीय योजना तैयार करने जा रहा है। पीडीए वीसी ने बताया कि २ बीएचके के ६५८ फ्लैट बनाए जायेंगे और मांग के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर पत्रकारों को आवास दिये जायेंगे। रेरा से अनुमति मिलने के बाद जुलाई माह के अंत तक ई-लाटरी निकाली जाएगी।

ज्ञापन सौंपने वालों में क्लब के सचिव अचिन्त्य रंजन मिश्र, संयुक्त सचिव नवीन सारस्वत, आनंद राज, गगन जैन, विजेन्द्र आदि पत्रकार और छायाकार मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai