त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। बड़े हनुमान मंदिर में पहुंचा गंगा का पानी, हनुमान जी ने किया स्नान। संगम नगरी में गंगा और यमुना के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। रविवार सुबह करीब 3:45 बजे मां गंगा का पानी ऐतिहासिक बड़े हनुमान मंदिर में प्रवेश कर गया।

गंगा का पानी गर्भगृह तक पहुंचने के बाद बड़े हनुमान जी का जलाभिषेक हुआ। श्रद्धालु इसे मां गंगा द्वारा बड़े हनुमान जी को स्नान कराने के रूप में देख रहे हैं और इसे शुभ संकेत मान रहे हैं।










