मृतकों के परिजनों को 25-25लाख की आर्थिक मदद एवं घायलों के निशुल्क उपचार की सरकार से किया मांग
त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट की घटना में घायलों से मिले सपा नेता। पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में घायलों से मुलाक़ात करने स्थानीय स्वरूप रानी अस्पताल में सपा एम एलसी डॉ मानसिंह यादव, वरिष्ठ नेता तारिक सईद अज्जू सहित अन्य कई नेता पहुंचे।
अस्पताल मे भर्ती घायलों से मिलने के बाद वहां इलाज कर रहे चिकित्सकों से भी मुलाक़ात की तथा बेहतर उपचार की मांग की। सपा नेताओं ने घटना स्थल पर जाकर मृतकों के परिजनों से भी मुलाक़ात कर ढाढ़स बंधाया।
सपा एमएलसी ने प्रदेश सरकार से मृतकों के परिजनों को 25-25लाख की आर्थिक सहायता एवं घायलों के निशुल्क उपचार की मांग की है।









