आलमपुर जीटी रोड पर डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। आलमपुर जीटी रोड पर डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल।अलीनगर थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव के समीप जीटी रोड पर डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। वहीं घायल का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नियमताबाद में कराया गया।

सैयदराजा कोतवाली क्षेत्र के अमड़ा (बरहनी) गांव निवासी 35 वर्षीय धर्मानंद खरवार व 37 वर्षीय राहुल विश्वकर्मा एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर मुगलसराय की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वे आलमपुर गांव के समीप पहुंचे कि तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से धर्मानंद की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि राहुल विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और भारी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। मौका पाकर डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष गगन राज सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है और तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai