प्रमुख फुटवियर ब्रांड्स ने पेश किए नए कलेक्शन, फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल ने किया दीप प्रज्वलित, जुटे शहर के गणमान्य व व्यापारी
त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। आकाश ट्रेडर्स की भव्य रिटेल मीट 2026 संपन्न। आकाश ट्रेडर्स द्वारा आयोजित वार्षिक रिटेल मीट 2026 का भव्य आयोजन अन्दावा स्थित डायमंड रिंग रिजॉर्ट में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वर्ष 2017 से निरंतर आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर मीट का विधिवत शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पदुम नारायण जायसवाल, एच.के. जायसवाल, महासभा अध्यक्ष बिंदु जायसवाल, पंकज जायसवाल, आर्य कन्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रबंधक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील जयसवाल उपस्थित रहे।
मीट का मुख्य उद्देश्य फुटवियर इंडस्ट्री के बदलते बाजार रुझानों और नए डिजाइनों से रिटेलर्स को रूबरू कराना था। आयोजन में देशभर के नामचीन फुटवियर ब्रांड्स ने अपने आगामी कलेक्शन प्रदर्शित किए, जिन्हें देखकर व्यापारियों ने भारी संख्या में ऑर्डर बुक किए। एशियन फुटवियर राजेश दीवान (वाइस प्रेसिडेंट), पंकज श्रीवास्तव (आरएसएम), मोती लाल (एएसएम) एक्शन डॉट कॉम से संचित अग्रवाल (एमडी), एस. के. शर्मा (जीएम), कामिल जी (जीएम) एयरोवॉक से भूपेश छाबड़ा (नेशनल हेड), अखंड प्रताप सिंह (जीएम), कृष्णा सिंह (आरएसएम) एक्कालाइट, महेंद्र सिंह (जीएम), रविंद्र साहू (आरएसएम) वॉकलाइन, श्याम त्यागी (आरएसएम), प्रमोद कुमार (एएसएम) उपस्थित रहे।

आकाश ट्रेडर्स के संस्थापक अविनाश जायसवाल, विकास जायसवाल, आकाश जायसवाल एवं अनुज जायसवाल ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया।

आयोजन को सफल बनाने में डॉ. सुभाष जायसवाल, आई.बी. सिंह, सीतू जायसवाल, धीरज जायसवाल, विनोद मिश्रा, एस.के. जायसवाल और पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा। अंत में आयोजकों ने सभी ब्रांड पार्टनर्स और रिटेलर्स के प्रति आभार व्यक्त किया।










