शास्त्री जयंती की पूर्व संध्या पर हुई प्रतिमा की सफाई।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। शास्त्री जयंती की पूर्व संध्या पर हुई प्रतिमा की सफाई।देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2अक्टूबर की पूर्व संध्या पर शहर के मेडिकल चौराहे स्थित शास्त्री जी की प्रतिमा की साफ -सफाई की गई।

कायस्थ समाज के युवा नेता, के पी ट्रस्ट के उपाध्यक्ष, सपा अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव शौर्य दीप सचिन श्रीवास्तव एडवोकेट ने आज़ प्रतिमा को गंगाजल से धोया एवं साफ-सफाई कर 2अक्टूबर को जयंती मनाने की तैयारियां की।

इस मौके पर सचिन श्रीवास्तव ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. शास्त्री जी ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया था जो लोंगो के लिए प्रेरणा श्रोत बना। उनकी सादगी पूर्ण विचारधारा, आदर्श जीवन शैली से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai