सपा जीत रही सर्वाधिक स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी सीट -श्यामलाल पाल।

सपा जीत रही सर्वाधिक स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी सीट -श्यामलाल पाल।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मा.कांसीराम जी के आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक न्याय के राज की स्थापना करेंगे अखिलेश यादव – मा. कांसीराम की पुण्यतिथि पर आज़ सपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बोले सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। सपा जीत रही सर्वाधिक स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी सीट -श्यामलाल पाल। प्रदेशभर में हो रहे स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी के चुनाव में समाजवादी पार्टी के सर्वाधिक उम्मीदवार चुनाव जीत रहे हैं। केंद्र एवं प्रदेश की डबल इंजन सरकार में बंद हुए लाखों सरकारी स्कूल, लगातार हो रहे पेपर लीक, परीक्षाओं में धांधली, बढ़ती बेरोजगारी, वित्त विहीन शिक्षकों के साथ सरकार की घोर उपेक्षा जैसे तमाम मुद्दों से घिरी सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। उक्त बाते आज़ सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने सपा कार्यालय मे आयोजित मा कांसीराम जी की पुण्यतिथि कार्यक्रम के दौरान मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पत्रकारों के बीच वार्ता के दौरान कहीं।

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्री पाल ने कहा कि बहुजन नेता, मा. कांसीराम ने जिस सरकार का सपना देखा था उसे सपा प्रमुख अखिलेश यादव पूरा करने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। सामाजिक न्याय के राज कि स्थापना के संकल्प के साथ 2027के चुनाव मे उतरेंगे। इलाहाबाद -झाँसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सपा उम्मीदवार डॉ मानसिंह यादव को जिताने की अपील करते हुए कहा कि इन्होने पिछले 24 साल से काबिज भाजपा एमएलसी को हराकर पिछले चुनाव में जीत हासिल की थी, इस जीत के अंतर को बढ़ाते हुए पुनः समाजवादी पार्टी के नाम करना है।

कार्यक्रम की शुरुआत में मा कांसीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई

स्नातक एमएलसी उम्मीदवार डॉ मानसिंह ने मा कांसीराम को महान चिंतक एवं बहुजन मसीहा बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार अपने काले कारनामो से घबराई हुई है। जनता का भरोसा भाजपा से उठ चुका है। वह छल, छदम, धन, बल के सहारे मैदान में है जबकि समाजवादी पार्टी मा अखिलेश यादव जी की सरकार में हुए शिक्षा के क्षेत्र में क्रन्तिकारी निर्णयों, नीतियों और भावी कार्यक्रमों को लेकर जनता के भरोसे मैदान में है। जिलाध्यक्ष अनिल यादव एवं महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन ने मा कांसीराम के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए उन्हें बहुजन नायक बताया।

 

कार्यक्रम में विधायक गण विजमा यादव, हाकिम लाल बिन्द, संदीप पटेल, गीता शास्त्री, पूर्व विधायक हाजी मुजतबा सिद्दीकी, सत्य वीर मुन्ना, अमर नाथ मौर्य, डॉ एस पी सिंह पटेल, दान बहादुर मधुर, शांति प्रकाश पटेल, रविन्द्रयादव एडवोकेट, इंजी जगदीश यादव, रमाकांत पटेल, महेन्द्र निषाद, संगम लाल, लाल चंद्र, नाटे चौधरी, मो. शारिक, डॉ पूजा मिश्रा, तारिक सईद अज्जू, डॉ राजेश, जय शंकर भारती, गीता भारती, कृष्ण मूर्ति सिंह, महबूब उस्मानी, राजू पासी, खिन्नी लाल, मुलायम यादव, राम अवध पाल, सचिन श्रीवास्तव, सुरेश कुमार, प्रखर यादव एडवोकेट, महेन्द्र सरोज, कुलदीप यादव, आर एन यादव, संतलाल वर्मा, दिलीप सोनी, अरविन्द केसरवानी, संदीप विश्वकर्मा, पिंटू वर्मा, प्रदीप निषाद, कृपा शंकर बिन्द, नन्द लाल पटेल, संतोष यादव, देवीलाल यादव, संजू यादव, अमित यादव, गायत्री प्रसाद तिवारी, आसुतोष तिवारी , चंचल पासी, हरे कृष्ण ओझा, राम प्रताप यादव, भुवर सिंह, राम कुमार भारतीय, सुरेश श्रीवास्तवआदि मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai