टीबी-मुक्त पंचायत की दिशा में अंतरराज्यीय समन्वय को नई गति देने रीजनल कार्यशाला का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ATS रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश

भोपाल में टीबी-मुक्त पंचायत विषय पर रीजनल कार्यशाला का आयोजन किया गया। केंद्रीय क्षय डिवीजन एवं राज्य क्षय शाखा, एन.एच.एम., मध्यप्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला में 6 राज्यों राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड एवं छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) और पंचायती राज विभाग के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यशाला में टीबी-मुक्त पंचायत की संकल्पना को साकार करने के लिए NTEP एवं पंचायती राज विभाग के आपसी समन्वय, प्रभावी रणनीतियों और आवश्यक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई। सामूहिक प्रयास, बेहतर समन्वय और जनभागीदारी से टीबी-मुक्त पंचायत एवं टीबी-मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai