लखीसराय, बिहार। स्व0 सविता देवी के पुण्य स्मृति तथा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर पर्यावरण भारती ने लगाए पौधे। स्व0 सविता देवी के पुण्य स्मृति तथा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर पर्यावरण भारती द्वारा देव वृक्ष पीपल के 3, बरगद के 1, गुड़हल पुष्प के 1 एवं करोटन के 1 पौधे लगाए गए। पौधारोपण का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी कुमार शान्तनु ने किया।

पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि सर्व पितृ अमावस्या के दिन देव वृक्ष पीपल और बरगद लगाना सर्वोत्तम कार्य है। अमावस्या पितृपक्ष का अंतिम दिन होता है। इस दिन धरती पर आये पितरों को स्मरण कर उन्हें विदाई दी जाती है। यदि पितृपक्ष में तर्पण एवं श्राद्ध नहीं कर पाए तो सर्व पितृ अमावस्या पर तिल का अंजलि देकर पूर्वजों को सम्मानपूर्वक विदा किया जाता है। इस दिन दान करने से अमोघ फल प्राप्त होता है। बड़े संकटों का भी अंत हो जाता है। आज पितरों को मनाने का आखिरी मौका है। बंगाल में अमावस्या पितृपक्ष को ही महालया कहा जाता है।
कुमार शान्तनु ने अपनी माता जी स्व0 सविता कुमारी के पुण्य स्मृति में देव वृक्ष पीपल का पौधारोपण किये। स्व0 सविता कुमारी को एक पुत्र कुमार शान्तनु, 2 पुत्रियाँ– तनीषा राज तथा शिवालिका राज हैं।
अमावस्या पितृपक्ष में देव वृक्ष तथा पुष्प का पौधारोपण होने से अपने पूर्वज अति प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं। भारतीय परंपरानुसार जिस हिन्दी माह के अंत में ” न ” है– आश्विन, अगहन, फाल्गुन, सावन में पौधारोपण होने से पौधे स्वास्थ्य तथा दीर्घायु होते हैं। अतः आश्विन माह में अपने घरों के आसपास कम से कम 10 पौधे लगाकर 5 वर्षों सुरक्षा करना भवी पीढ़ी के लिए लाभप्रद है।
राम बिलास शाण्डिल्य ने बताया कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पहली बार W.H.O. द्वारा 10 अक्टूबर 1992 को मनाया गया। इसका उद्देश्य है– ” मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं मानव को समय पर मदद लेने के लिए प्रोत्साहित करना है “।
शारीरिक स्वास्थ्य की तरह मानसिक स्वास्थ्य भी तभी अच्छा कार्य करता है, जब इसकी लगातार देखभाल की जाये।अस्पतालों में मानसिक स्वास्थ्य विभाग खोला गया है। मनोचिकित्सक द्वारा उचित सलाह लेने हेतु ही विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। 2026 का थीम है–” जीने के अनुभवों को सुना जाये; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव “।मानसिक स्वास्थ्य शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए आस्ट्रेलिया में मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह मनाया जाता है। ऐसे सुअवसर पर पौधारोपण स्मरणीय कार्य है।
पर्यावरण भारती के पौधारोपण कार्यक्रम में कुमार शान्तनु, अशोक कुमार, अरूण कुमार सिंह, राजेश गर्ग, सुनील कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, सुनील सिंह, आरजू बर्णवाल, राम बिलास शाण्डिल्य, दीपक कुमार, अक्षत राज इत्यादि ने भाग लिए।










