समाज को साथ लेकर चलने से बढ़ता है संगठन का यश : महापौर
त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। सुलेम सरांय व्यापार मण्डल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ। सुलेम सरांय व्यापार मण्डल (पंजीकृत) का शपथ ग्रहण समारोह सुलेम सरांय स्थित कमला उत्सव गृह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच आयोजित किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को महापौर गणेश केसरवानी और भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई। इस दौरान पदाधिकारियों ने व्यापारी हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।
समारोह में पूर्व सांसद शैलेन्द्र कुमार, भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश मंत्री जया पाल, पार्षद दीपक कुशवाहा, सुनील केसरवानी, शिव भारतीय, दीपिका पटेल, अमरजीत सिंह और भजन गायक मनोज गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
महापौर गणेश केसरवानी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि किसी व्यापार मण्डल का पदाधिकारी बनना ही बड़ी बात नहीं है, बल्कि अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज को साथ लेकर चलना अधिक महत्वपूर्ण है। अपनी परंपराओं का सक्रियता और निरंतरता के साथ पालन करने से संस्था का यश बढ़ता है। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज को अपनी भूमिका पर गर्व होना चाहिए, क्योंकि देश की सांस्कृतिक परंपराओं को गतिमान बनाए रखने में व्यापारियों का महत्वपूर्ण योगदान है।
भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वह पहले व्यापारी हैं और उसके बाद भाजपा महानगर अध्यक्ष। उन्होंने व्यापारियों से एकजुटता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि एकता में बहुत ताकत होती है। कई ऐसे कार्य, जिन्हें सांसद और विधायक भी नहीं करा पाते, उन्हें संगठन की एकजुटता के बल पर पूरा कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वह व्यापारियों के साथ हमेशा खड़े हैं। व्यापारी आगे बढ़कर अपनी समस्याएं उठाएं, उनके समाधान के लिए वह 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। उनके लिए व्यापारी हित सर्वोपरि है।
पदाधिकारियों और संरक्षकों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में व्यापार मण्डल के अध्यक्ष नरेंद्र खेड़ा, महामंत्री वीरेंद्र केसरवानी, कोषाध्यक्ष निरंकार साहू और वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश केसरवानी सहित नवनिर्वाचित पदाधिकारी उपस्थित रहे। संरक्षक मंडल में दिनेश केसरवानी, धर्मचंद जायसवाल, प्रेम नारायण, सुभाष केसरवानी, मुकेश केसरवानी, हरि गुप्ता, उमेश केसरवानी, नरेश महारानी, कैलाश केसरवानी, बृजेश कुशवाहा, जवाहर केसरवानी, विनोद केसरवानी, महेंद्र सिंह और तारिक सईद मौजूद रहे।
समारोह के संयोजक प्रदीप केसरवानी ‘शिब्बू’ और पीयूष जायसवाल रहे। सलाहकार समिति से निहाल कुमार, राजकुमार केसरवानी, धर्मेंद्र द्विवेदी और गुलशन अरोरा ने सहभागिता की।
उपाध्यक्ष पद पर मुकेश साहू, अंकुर रस्तोगी, सुनील केसरवानी, सागर ग्रोवर, प्रवीन चाहत, अनूप केसरवानी, वीरेंद्र केसरवानी और अक्षय सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। मंत्री पद से सुनील कक्कू, अजय गुप्ता, राहुल जायसवाल, शोएब अख्तर, रिंकू केसरवानी, संदीप जायसवाल, राकेश ठुकराल, सागर अरोरा, गुलशन गुप्ता और श्याम यादव समेत बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए। समारोह के दौरान संगठन की एकजुटता और व्यापारी हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संदेश दिया गया।









