‘वोट चोरी’ के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में महासंग्राम।

'वोट चोरी' के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में महासंग्राम।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Prayagra से तस्लीम उद्दीन की अगुवाई में उमड़ा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का सैलाब

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। ‘वोट चोरी’ के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में महासंग्राम। देश में कथित ‘वोट चोरी’ और चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ियों के खिलाफ 1 नवंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय महारैली को लेकर संगम नगरी प्रयागराज में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुँच गई है। इस विशाल प्रदर्शन को ऐतिहासिक बनाने के लिए संगम नगरी से सैकड़ों समर्पित कांग्रेसियों का जत्था दिल्ली के लिए रवाना हो चुका है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता तस्लीम उद्दीन की अगुवाई में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भारी हुजूम पूरे जोश और हुंकार के साथ दिल्ली के लिए निकला। महारैली में शामिल होने के लिए प्रयागराज से दिल्ली जाने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखी गई, जिससे
दिल्ली कूच करने वाले इस प्रमुख जत्थे में पूर्व शहर अध्यक्ष प्रदीप कुमार अंशुमन, मोहम्मद असलम, इरशाद उल्ला, अब्दुल कलाम आजाद, रजनीश पांडे, दिवाकर भारती, राकेश कुमार राकेश, विष्णु पांडे, तंजीम उद्दीन, मुस्तकीम कुरैशी, वैभव पांडे और विक्रम पटेल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी व युवा कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल हैं।

रवानगी के दौरान वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि देश के पारदर्शी चुनावी तंत्र को बचाना और लोकतंत्र की रक्षा करना आज समय की मांग है। संगम नगरी के कांग्रेसी रामलीला मैदान में एकजुट होकर जनता के वोटों के अधिकार की लड़ाई लड़ेंगे और केंद्र सरकार को यह स्पष्ट संदेश देंगे कि देश की जनता अपने संवैधानिक अधिकारों के साथ कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai