ATS रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश
कार्यालय के विभिन्न कक्षों और परिसर का जायजा लिया। उन्होंने वहां रखे रिकॉर्ड और अभिलेखों को पूरी तरह व्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए।उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों को परिवहन विभाग से जुड़ी सभी सेवाएं सरल, सुगम और तय समय-सीमा के भीतर मिलनी चाहिए ताकि आम जनता को किसी भी तरह की अनावश्यक परेशानी न हो। कार्यालय के स्टाफ से बातचीत कर कामकाज के दौरान आने वाली व्यावहारिक दिक्कतों और चुनौतियों को समझा।उन्होंने जिला परिवहन अधिकारी और अन्य कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे जनता के आवेदनों को प्राथमिकता और पूरी गंभीरता के साथ निपटाएं। सेवाओं की प्रदायगी में किसी भी प्रकार का अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यों में पारदर्शिता रखने और नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित निराकरण करने पर विशेष जोर दिया गया।









