पिपरी पुलिस ने 02 कुंतल 5 किलोग्राम गौ मांस के साथ 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चौकी इंचार्ज चायल प्रमेश यादव ने मयफोर्स कान्हा गौशाला के पास से किया अभियुक्तो को गिरफ्तार

चायल/कौशाम्बी। पिपरी पुलिस ने 02 कुंतल 5 किलोग्राम गौ मांस के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
चौकी इंचार्ज चायल प्रमेश यादव ने मयफोर्स कान्हा गौशाला के पास से अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है।


जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना पिपरी पुलिस उ०नि० प्रमेश कुमार यादव मय हमराह पुलिस बल द्वारा कान्हा गौशाला के पास से 02 अभियुक्तों 1. मुस्तकीम पुत्र मुल्लन नि० ग्राम हासीमपुर किनार थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी 2. मनीष कुमार पुत्र स्व० हरीलाल नि० इमलीगांव थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी को 01 अदद चापड़ व 01 अदद चाकू तथा 02 कुंतल 5 किलोग्राम गौ मांस के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना पिपरी में मु0अ0सं0 174/2024 धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम व 4/5 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेजा जा रहा है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai