मनियर पुलिस ने अबैध देशी शराब के भठी को किया नष्ट, मोके से भागे शराब बनाने वाले लोग।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ब्यूरो चीफ एस.के.सिंह की रिपोर्ट

बलिया।  पुलिस अधीक्षक बलिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में अवैध शराब / मादक पदार्थो के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत मनियर पुलिस को मिली सफलता।

दरअसल मनियर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घाघरा नदी के उस पार दियरा में कुछ लोग काफी संख्या में एकत्र होकर भट्ठी पर बड़ी मात्रा मे नाजायज देशी शराब बना रहे है। शराब बिहार ले जाने के लिए आस पास नदी मे नाव से शराब माफिया अपने-अपने बारी का इंतजार कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस घाघरा नदी के उस पार दियरा में जैसे ही नाव से उतरी की काफी संख्या में अलग-अलग भट्ठियों को लोहे के ड्रम में नाजायज देशी शराब बनाते दिखायी दिये। पुलिस को नजदीक आता देख नाजायज शराब बनाने में लिप्त लोग मौके से भागने लगे, जिन्हें काफी दूर तक दौडाकर पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन पकड़ में नही आये।

मौके पर अवैध शराब के हो रहे निष्कर्षण, लोहे के ड्रम को हमराहियों फोर्स की मदद से लगभग 1000 कुन्तल लहन व अर्ध निर्मित नाजायज देशी शराब व लगभग हजारों लीटर शराब को उसी ड्रम सहित मौके पर नष्ट किया किया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai