त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। मेहंदोरी (एस.टी.पी. ग्राउंड), एनजीआईटी इंस्टिट्यूट द्वारा विद्यार्थियों के बीच खेल भावना को बढ़ावा देने हेतु एक विशेष क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन एस.टी.पी. ग्राउंड, मेहंदोरी में किया गया। टूर्नामेंट में संस्थान की दो टीमें — टीम ‘ए’ और टीम ‘बी’ आमने-सामने रहीं।
कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी एवं शिक्षक श्री नारायण यादव तथा वरिष्ठ कर्मचारी नेता रविशंकर मिश्र के करकमलों द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल को जीवन का अहम हिस्सा बताते हुए अनुशासन और टीम वर्क का संदेश दिया।
मैच के अंत में टीम ‘ए’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजयी ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता टीम को गोल्ड कप और उपविजेता टीम को सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह में एनजीआईटी इंस्टिट्यूट के निदेशक जावेद सिद्दीकी ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए छात्रों को खेलों में निरंतर भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “खेल युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व और अनुशासन जैसे महत्वपूर्ण गुणों का विकास करता है। संस्थान भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों को प्रोत्साहित करता रहेगा।” इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।










