अग्रवाल समाज प्रयागराज का चुनाव सफलतापूर्वक हुआ सम्पन्न।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट 

प्रयागराज। अग्रवाल समाज प्रयागराज (पंजीकृत) का बहुप्रतीक्षित आम चुनाव आज कुंज बिहारी लाल अतिथि गृह, रामबाग, प्रयागराज में शांतिपूर्ण एवं गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले मतदान में कुल 603 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव संचालन की जिम्मेदारी वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. एन.सी. अग्रवाल ने अत्यंत कुशलता और निष्पक्षता से निभाई।

अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में पियूष रंजन अग्रवाल ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुरारीलाल अग्रवाल को भारी मतों से पराजित किया, जबकि मयंक अग्रवाल समाज का स्नेह पाने के बावजूद चुनावी दौड़ से बाहर हो गए। महामंत्री पद पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें अभिषेक मित्तल ने सफलता प्राप्त की।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोज अग्रवाल ने दिनेश कुमार अग्रवाल को निर्णायक मतों से पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद पर मनीष गोयल निर्वाचित हुए, जबकि सह कोषाध्यक्ष के रूप में मुकेश अग्रवाल ने सफलता प्राप्त की।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष पियूष रंजन अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सभी मतदाताओं, समर्थकों व चुनाव टीम का आभार प्रकट किया।

अपने संबोधन में उन्होंने घोषणा की कि आगामी तीन माह के भीतर अग्रसेन भवन हेतु भूमि पर अग्रिम धनराशि देकर एकरारनामा किया जाएगा। उन्होंने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सभी अग्र बंधुओं को साथ लेकर कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने युवाओं, महिलाओं, बच्चों व वरिष्ठजनों को समाज की गतिविधियों से जोड़ने एवं आजीवन सदस्यता के लिए प्रेरित करने की अपील की।

मतदान पूर्णतः शांतिपूर्ण रहा, जिसमें पद्मश्री डॉ. श्याम बिहारी अग्रवाल जैसी विभूतियों ने भी सहभागिता निभाई। समाज ने पुलिस प्रशासन को उनके पूर्ण सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

विजयी प्रतिभागी इस प्रकार रहे

अध्यक्ष: पियूष रंजन अग्रवाल
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: मनोज अग्रवाल
महामंत्री: अभिषेक मित्तल
कोषाध्यक्ष: मनीष गोयल
सह कोषाध्यक्ष: मुकेश अग्रवाल

उपाध्यक्षगण: अर्जुन अग्रवाल, आशीष गोयल, हरीश चंद्र अग्रवाल, राकेश कुमार अग्रवाल एवं मंत्री: अजीत कुमार बंसल, अनुज अग्रवाल सहमंत्री: अजय कुमार अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, रतन किशोर गर्ग, संदीप अग्रवाल सदस्यगण: आदेश गोयल, अजय कुमार अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, कृष्णानु बंसल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, प्रमय मित्तल, संजय अग्रवाल, विपुल कुमार मित्तल।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai