बकरीद पर अमन का पैग़ाम, चंदौली में अदा हुई नमाज, सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा रहा पर्व।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मेंदर प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली( डीडीयू नगर)। जहां पवित्र त्योहार बकरीद शुक्रवार को जिलेभर में धार्मिक श्रद्धा और सौहार्द के साथ मनाया गया। सभी ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगों ने सुबह की नमाज अदा की। पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस ने विशेष सतर्कता बरती।

डीडीयू नगर सहित सभी कस्बों और गांवों में शांति और व्यवस्था के साथ पर्व मनाया गया। जिले के आला अधिकारी लगातार फील्ड में सक्रिय रहे। एसपी, एडिशनल एसपी, एसडीएम और सीओ स्वयं मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। डीडीयू नगर में एसडीएम अनुपम मिश्रा, सीओ राजीव सिसोदिया और कोतवाल गगन राज सिंह ने मोर्चा संभाला, जबकि अतिरिक्त निरीक्षक सूर्यवंश यादव के साथ पीएसी बल भी तैनात रहा।

अलीनगर में थाना प्रभारी विनोद मिश्रा अपनी टीम के साथ मुस्तैदी से डटे रहे। पर्व के मद्देनज़र जिलेभर में करीब 60 नागरिक सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई थी। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे खुले स्थानों पर कुर्बानी न करें और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी से बचें, ताकि सौहार्द बना रहे।

मुगलचक मस्जिद के इमाम मोहम्मद शमसे आलम ने अपने संबोधन में कुर्बानी के भाव और इंसानियत की सीख दी। वहीं जमा मस्जिद के सदर मोहम्मद इस्तेखार ने कहा कि “बकरीद मोहब्बत और भाईचारे का त्योहार है। हमें मिल-जुलकर इसे मनाना चाहिए।”

अतिसंवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी गई। सभी धार्मिक स्थलों के बाहर पुलिस बल की चाक-चौबंद व्यवस्था देखने को मिली। लोगों ने शांतिपूर्ण और सादगीपूर्ण ढंग से मनाकर समाज में एकता और सौहार्द की मिसाल पेश की।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai