अलीनगर में रात ढाई बजे मारपीट, महिला को अस्पताल में कराया भर्ती
धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट
चंदौली। जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेवसा में रविवार की रात एक पति ने अपनी दूसरी पत्नी की पिटाई कर दी। घटना रात लगभग 2:30 बजे की है।
रेवसा निवासी अनिल कुमार की दो पत्नियां हैं। पहली पत्नी अपने मायके में रहती है। दूसरी पत्नी ममता देवी (28) ससुराल में रेवसा गांव में रहती है। दो पत्नियों के बीच चल रहे विवाद में अनिल ने ममता को पीट दिया।

घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल ममता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। अलीपुर थाना प्रभारी विनोद मिश्रा के अनुसार, पुलिस मामले की जांच कर रही है।










