दीनदयाल स्टेशन पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, चंदौली गेस्ट हाउस के लिए रवाना
धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट
चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय में पूर्व सांसद और कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय का आज दीनदयाल स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उनसे मिलने पहुंचे।

डॉ. पांडेय ने डीलक्स शौचालय के ऊपर स्थित हॉल में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने सभी का हाल-चाल जाना। इसके बाद वे चंदौली गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गए।
स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से नगर उपाध्यक्ष विशाल तिवारी, क्षेत्रीय सह यूजर व्यापार प्रकोष्ठ के अनिल कुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह और पूर्व सांसद प्रतिनिधि बावला मुखर्जी मौजूद रहे। इसके अलावा जितेंद्र पांडेय, प्रमोद तिवारी, के.एन. पांडे, राम द्विवेदी और उमेश पाठक भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में सभासद चंद्रकांत तिवारी, प्रभु नारायण यादव, राजेश जायसवाल, महेंद्र पटेल और अजीत मोर्य ने भी शिरकत की। सोशल मीडिया प्रभारी पंकज अजय जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश द्विवेदी जायसवाल, गुरदीप सिंह समेत अन्य कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।










