धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट
चंदौली। खाना बैंक ट्रस्ट के द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए दीनदयाल नगर के जरूरत मंद रिक्शा चालक भाइयों को उनके जरूरत की चीजें जैसे चप्पल, गमछा, केला, ORS, पानी की बोतल आदि वस्तुएं वितरित की गई।
रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष कयामुद्दीन, खाना बैंक ट्रस्ट के संरक्षक डॉ. अनिल यादव, समजसेवी राकेश जायसवाल के साथ-साथ अंकित त्रिपाठी, प्रवीन अग्रहरि, सूरज गुप्ता, नितेश सेठ, आशुतोष जायसवाल, अंकेश श्रीवास्तव, अमित प्रजापति, योगाचार्य शुभम् जायसवाल, अविरल के साथ-साथ कई लोग उपस्थित रहे।










