मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज के नेतृत्व में ‘संडे ऑन सईकिल’ का आयोजन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत संडे ऑन साइकिल (Sundays on Cycle) अभियान को बढ़ावा देने के लिए मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, रजनीश अग्रवाल के नेतृत्व प्रयागराज मंडल कार्यालय से केंद्रीय चिकित्सालय, उत्तर मध्य रेलवे तक एक विशेष साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली ‘फिटनेस की डोज़, आधा घंटा रोज़’ संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित की गयी।

मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, रजनीश अग्रवाल ने फिट इंडिया अभियान कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए कहा कि स्वास्थ्य अमूल्य निधि है। साईकिल चलने से हमारा शारीर स्वस्थ रहता है। साईकिल चलाना हमारे स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए अच्छा है। प्रतिभागियों ने संडे ऑन साइकिल से ‘स्वस्थ शरीर, स्वस्थ भारत’ का संदेश दिया। ऐसे आयोजनों से न केवल फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक सहभागिता को भी बढ़ावा मिला।

 

मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, रजनीश अग्रवाल ने इसे फिट इंडिया अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी को प्रेरित किया। प्रयागराज मंडल स्वस्थ शरीर के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्पित है। कर्मचारी एवं उनके परिजनों द्वारा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ावा मिलेगा और राष्ट्र निर्माण की दिशा में यह अहम् योगदान होगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल वित्त प्रबंधक एवं मंडल खेल अधिकारी, शैलेन्द्र कुमार सिंह एवं वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर, आकश श्रीनेत्र सहित अधिकारी, कर्मचारी एवं भारत स्काउट & गाइड के सदस्य उपस्थित थे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai