अखशया सोशल कल्चर द्वारा रामायण के चरित्रों पर आधारित शास्त्रीय नृत्य अकादमिक 2025 का भव्य आयोजन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अयोध्या। अखशया सोशल कल्चर ने अयोध्या के प्रतिष्ठित श्री राम ऑडिटोरियम में रामायण के चरित्रों पर आधारित शास्त्रीय नृत्य अकादमिक 2025 का आयोजन किया। इस भव्य समारोह में हैदराबाद, केरल और तेलंगाना के सुप्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी अद्वितीय प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समारोह का दीप प्रज्वलन प्रसिद्ध समाजसेवी सुशील चतुर्वेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष पुरस्कार वितरित किए गए, जिससे उनकी प्रतिभा को और अधिक निखारने में मदद मिलेगी, और स्पार जियो इन्फ्रा के प्रबंध निदेशक श्री सतीश राम कुमार गोयल अखशया सोशल कल्चर के माध्यम से सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। श्री गोयल का उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और संवर्धित करना है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai