कूपर ट्रेक्टर एजेंसी के शुभारंभ अवसर पर किसान गोष्ठी एवं सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ब्यूरो चीफ सुरेश भाटी की रिपोर्ट

 

बुलंदशहर। बुलंदशहर के चांदपुर रोड स्थित केवीएस ऑटोमोबाईल पर बुधवार को कूपर ट्रेक्टर एजेंसी के शुभारंभ अवसर पर किसान गोष्ठी एवं सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया।

 

किसान गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया, नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, वासु चौधरी, पूनम पंडित राष्ट्रीय अध्यक्ष संयुक्त किसान मजदूर संगठन ने संयुक्त रुप से किया। किसान गोष्ठी के दौरान आगंतुक सभी अतिथियों को पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

 

 

जिपं अध्यक्ष अंतुल तेवतिया ने किसानों को दी जा रही सरकारी मदद के बारे में जानकारी दी। दीप्ति मित्तल ने कहा कि प्रदेश एवं देश में डबल इंजन की सरकार में किसान खूब तरक्की कर रहे हैं। वहीं पूनम पंडित ने आयोजक एवं किसानों को शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का संचालन पूर्व कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता चौ. श्यौपाल सिंह ने किया।

 

इस अवसर पर किसान यूनियन जिलाध्यक्ष चौ. करणवीर सिंह सिरोही, सत्यप्रकाश सिंह, वेदप्रकाश मलिक, राजेंद्र अग्रवाल, विनोद चौधरी, विजयवीर सिंह, आजाद सिरोही, जबर सिंह, सुनील चौधरी आदि किसान मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai