संदिग्ध परिस्थितियों में बंद कमरे में 30 वर्षीय युवक का मिला शव।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत जलीलपुर चौकी क्षेत्र के रतनपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में बंद कमरे में 30 वर्षीय युवक का शव मिला है। तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर आनंद सेठ नाम के ऑटो चालक का सड़ा-गला शव बरामद हुआ

शिनाख्त आनंद सेठ (उम्र लगभग 30 वर्ष), पुत्र स्व. रमेश चंद्र के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि दरवाजा अंदर से बंद था और शव कम से कम दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। आसपास दुर्गंध फैल चुकी थी, जिससे लोगों को शक हुआ।पुलिस ने तत्काल फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मृत्यु के कारणों की स्पष्ट जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिल सकेगी।

प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि युवक गांव के बाहर दो कमरे का मकान बनवाकर उसमें अकेले ही रहता था। अनबन के चलते पत्नी युवक को छोड़कर 2 वर्षीय बच्चे के साथ मुंबई रहती है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai