केन्द्रीय ब्राह्मण महासभा ने शनि मंदिर में लगाया नि:शुल्क प्याऊ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

शनिवार को होगा शर्बत वितरण

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

डीडीयू नगर चंदौली। भीषण गर्मी को देखते हुए स्थानीय जीटी रोड स्थित श्री शनि मंदिर प्रांगण में बुधवार को केन्द्रीय ब्राह्मण महासभा की ओर से नि:शुल्क प्याऊ की ब्यवस्था की गयी । इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाज सेवी व समाज के संरक्षक सानन्द दूबे और कैप्टन विनोद उपाध्याय ने मिष्ठान खिला कर प्याऊ का शुभारंभ किया।

उक्त अवसर पर सानन्द दूबे ने पहले की सराहना करते हुए कहा कि हम हमेशा से समाज को नई राह और नई सीख देने का काम करते रहे हैं। आज इस उपयोगिता को समझते हुए हमलोगों ने समाज में एक नई परंपरा की नींव रखी है जो आगे भी अनवरत चलता रहेगा। ऐसे ही जनोपयोगी कार्य कर हम समाज में अपना एक स्थान बना सकेंगे। यह कड़ी रूकनी नहीं चाहिए बल्कि समाज हित में अन्य कार्यक्रमों को भी हमें आगे बढ़ कर करते रहना है जिससे हमारा समाज अपनी अग्रिम पंक्ति को बरकरार रख सकेगा।

कैप्टन विनोद उपाध्याय ने अपने संबोधन में समाज को एकजुट हो कर काम करने की सलाह देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से हमारे बीच संभलता का एहसास होगा । सभी एकजुट हो कर ऐसे कार्यक्रम अधिक से अधिक आयोजित करें जिससे समाज के लोगों का भला हो सके। कार्यक्रम संचालक डा. कमलेश तिवारी ने बताया कि शनिवार को सायं छह: बजे से श्री शनि मंदिर पर समाज द्वारा शर्बत वितरण कार्यक्रम रखा गया है जिसमें सभी ब्राह्मण समाज के लोगों की उपस्थिति अपेक्षित है। नि:शुल्क प्याऊ की ब्यवस्था अनवरत चलती रहेगी।

इस मौके पर डा. कमलेश तिवारी, विशेश्वर मिश्र, संतोष तिवारी,संतोष उपाध्याय, दुर्गेश पांडेय, लल्लू तिवारी, श्रीधर उपाध्याय, सुरेंद्र पांडेय, रामेश्वर तिवारी, आजाद दुबे, विनय तिवारी,संतोष तिवारी राकेश  पांडेय  स्सदानंद दुबे आदि सहित अन्य उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai