पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी बसपा: आईपी रामबृज।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

बारा प्रयागराज। बहुजन समाज पार्टी, उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बहन मायावती के नेतृत्व में बनायेगी उक्त विचार बसपा के पूर्व मण्डल सेक्टर प्राभारी आईपी रामबृज ने एक सवाल के जवाब में अपने विचार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि प्रयागराज की समस्त विधानसभा सीटों पर बीएसपी के उम्मीदवारों की विजय सुनिश्चित है और पूरे जनपद में बसपा ही जीत का परचम लहरायेगा। आईपी रामबृज ने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन की प्रक्रिया पूर्ण होने की स्थिति में है। बसपा संस्थापक मान्यवर कांशीराम का सपना कि बहुजनों को इस देश का हुक्मरान बनना है तो सर्वसमाज के मध्य स्थापित भाईचारा को मजबूत बनाना होगा और बसपा ही सर्वसामाज के उत्थान के लिये काम करती है।

बसपा के शासन में बीएसपी के कानून की सभी विपक्षी भूर भूर प्रशंसा करते है। उन्होंने यह भी कह कि बसपा एक मिशन है और बसपा ही डा. अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम के सपनों को पूरा करते हुये सर्वसामाज के मान सम्मान का पूरा ध्यान रखेगी।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai