आपरेशन सिंदूर को समर्पित होगा प्रोफ़ेशनल इंजीनियर वेल्फेयर सोसाइटी प्रयागराज का वार्षिक समारोह।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विभिन्न क्षेत्रों के विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा

 

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

 

प्रयागराज। प्रोफ़ेशनल इंजीनियर वेल्फेयर सोसाइटी, प्रयागराज का वार्षिक समारोह 15 जून 2025 को प्रातः 11 बजे से होटल कान्हा श्याम, सिविल लाइन, प्रयागराज में आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष का वार्षिक समारोह *ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित है।

उदघाटन सत्र का प्रारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं तिरंगे गुब्बारों को उड़ा कर किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. एक के वर्मा, सदस्य यूपीएससी तथा विशिष्ट अतिथि शिवशंकर सिंह मोटिवेशन वक्ता, इंजीनियर अक्षत तिवारी, वरिष्ठ प्रबंधक इफ्को फूलपुर की गरिमाई उपस्थिति रहेगी। संस्था अध्यक्ष इंजीनियर मनीष कुमार घोष जी ने बताया समारोह का प्रथम सत्र पूर्णतया तकनीकी जानकारी का होगा जिसमें हमारे इंजीनियर ग्रीनहाउस व संसटेनेबल कंस्ट्रक्शन के साथ ही सोलर ऊर्जा व जल संरक्षण के बेहतर लाभ पर विचार रखेंगे।

कार्यक्रम में इटोस एलिवेटर, हिंद एलिवेटर, प्रिज्म सीमेंट, भाग्य लक्ष्मी रेडी मिक्स कांक्रीट, ग्रीन प्लाई, डालमिया सीमेंट, महावीर प्लाइवुड, ओपस पेंट, सेरा सेनीटरी, श्याम स्टील, आदि कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी। साथ ही संस्था के सभी इंजिनियर एवं कॉरपोरेट जगत के डेलीगेट्स भी मौजूद होंगे।

द्वितीय सत्र  में राष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर शिव शंकर सिंह द्वारा मोटिवेशनल स्पीच दिया जाएगा। समारोह का तृतीय सत्र सत्र सायं 6.30 से पुनः आरंभ होगा जिसके मुख्य अतिथि उमेश चंद्र गणेश केशरवानी, मेयर प्रयागराज होंगे तथा विशिष्ट अतिथि विधायक हर्ष वर्धन बाजपेई, नगर उत्तरी होंगे। इस सत्र का मुख्य आकर्षण ईंस्कान के सांकृतिक कार्यक्रम एवं शुरुआत संस्था के बच्चों का राष्ट्रभक्ति नाट्य मंचन रहेगा। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। जिनमें सामाजिक एवं सांस्कृतिक सेवा के लिए प्रदीप तिवारी ’आसरा’ अध्यक्ष आसरा फाउंडेशन प्रयागराज, को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड समाज सेवा, शिव शंकर सिंह, प्रेरक वक्ता, लेखक एवं उद्यमी को लाइफ एचीवमेंट समग्र, इंजी. संजय मिश्रा को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड इंजीयरिंग का प्रदान किया जाएगा।

समारोह में संस्था के इंजिनियर सपरिवार उपस्थित रहेंगे साथ ही आयोजन के लिए विज्ञापनदाता एवं भवन सामग्री के डिस्ट्रीब्यूटर्स भी रहेंगे संस्था के वार्षिक समारोह की अध्यक्षता मनीष कुमार घोष एवं संचालन सचिव विवेक कुमार गुप्ता करेंगे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai