त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। थाना कर्नलगंज में उच्च न्यायालय के अधिवक्ता,समाजसेवी, पत्रकार आईपी रामबृज के विरुद्ध दर्ज झूठी एफआईआर 97/2025 को स्पंज करने और झूठी एफआईआर दर्ज कराने वाले बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज कुमार गौतम के विरुद्ध आईपीसी की धारा 182 और 211 के तहत एफआईआर दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजने के साथ प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज के निलंबित किए जाने के बाबत डा. अम्बेडकर वेलफेयर नेटवर्क (डान) के हजारों कार्यकताओं व समर्थकों ने सिविल लाइन स्थित धरना स्थल पर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन करके बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज कुमार गौतम की झूठी शिकायत पर प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज द्वारा डा. अम्बेडकर वेलफेयर नेटवर्क (डॉन) के संस्थापक वरिष्ठ समाजसेवी उच्च न्यायालय के अधिवक्ता पत्रकार आईपी रामबृज के विरुद्ध थाना कर्नलगंज में दर्ज एफआईआर 0097/2025 से डॉन के हजारों कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हुआं। हजारों की संख्या में डॉन के कार्यकर्ताओ ने प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज को सस्पेंड करने और बीएसपी के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज कुमार गौतम के विरुद्ध आईपीसी की धारा 182 और 211 के तहत मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजने और आईपी रामबृज पर दर्ज एफआईआर को स्पंज करने के बाबत पुलिस आयुक्त को संबोधित ज्ञापन प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय यादव को सौंपा।

बता दे की प्रयागराज मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी रहे राजू गौतम, त्रिभुवन नाथ जैसल के चलते बहुजन समाज पार्टी प्रयागराज मंडल में हासिये पर चली गई थी। एक और जहां 2012 से बहुजन समाज पार्टी का वोट प्रतिशत और जनाधार सतत घटता हुआ चला आ रहा था तो वहीं मुख्य मण्डल प्रभारी के इसारे पर सत्य से परे, बेबुनियाद , निराधार, मनगढ़ंत कहानी रचकर बहुजन समाज पार्टी प्रयागराज के पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज कुमार गौतम ने समाजसेवी उच्च न्यायालय के अधिवक्ता पत्रकार डा. अम्बेडकर वेलफेयर नेटवर्क (डान) के संस्थापक आईपी रामबृज के विरुद्ध थाना कर्नलगंज में 02 अप्रैल को समय लगभग 4:49 बजे आधा दर्जन से अधिक बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिए। डान के कार्यकर्ताओं को जब इसका पता चला तो उनमें एक प्रकार से आक्रोश व्याप्त हो गया। झूठी, बुनियाद, निराधार, सत्य से परे , मनगढ़ंत घटना बनाकर आईपी रामबृज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने वाले बीएसपी के पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज कुमार गौतम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराकर तत्काल जेल भिजवाने तथा पैसे के आधार पर रामबृज के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने वाले प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने को लेकर सोमवार को प्रयागराज के सिविल लाइन स्थित धरना स्थल पर भव्य प्रदर्शन किया गया।










