अलीनगर पुलिस ने राहगीर से लूट की घटना का खुलासा करते हुए चार अपराधियों को किया गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली।  अलीनगर थाना पुलिस ने राहगीर से लूट की घटना का खुलासा करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से लूट का माल बरामद किया है।

पुलिस ने 16 जून को ददवापर की नहर पुलिया के पास से चारों आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में कृष्ण कुमार उर्फ किशन (21), अरुण कुमार (21), सोनू यादव (22) और रामबाबू यादव (19) शामिल हैं। सभी जगदीशपुर भटरिया, थाना अलीनगर के रहने वाले हैं।

पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल, नकदी, पर्स, आधार कार्ड और बैंक पासबुक बरामद की है। इसके अलावा एक चोरी की बाइक और सोनू यादव के पास से अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस भी मिला है।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अपना शौक और जरूरतें पूरी करने के लिए लूटपाट करते हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai