डीडीयू रेलवे सुरक्षा बल ने यात्री के तबियत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत के नेतृत में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू के उप निरीक्षक सरिता गुर्जर, सहायक उप निरीक्षक एम एस खान द्वारा गस्त चेकिंग किया जा रहा था।

इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर 03 पर एक व्यक्ति प्रशांत कुमार, उम्र लगभग 23 वर्ष, पुत्र पुनीत कुमार, निवासी लोहानीपुर, राजेंद्र नगर, पटना बिहार द्वारा बताया गया कि मुझे चक्कर आ रहा है। तुरंत उक्त व्यक्ति को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू पर लाकर बैठाया गया और मंडल रेल अस्पताल डीडीयू व डिप्टी एस एस डीडीयू को सूचना दिया गया।

सूचना पाकर मंडल रेल अस्पताल के अविनाश कुमार साथ स्टाफ आए, जिनके द्वारा चेक कर भर्ती करने के लिए कहा गया, इसके उपरांत उक्त पीड़ित व्यक्ति को मंडल रेल अस्पताल डीडीयू के मेल वार्ड में आरपीएफ द्वारा बेड नंबर 38 पर भर्ती कराया गया। उक्त व्यक्ति के पास यात्रा संबंधित कोई अधिकार पत्र नहीं मिला। पीड़ित व्यक्ति की मां इंदु देवी की  सूचना दी गई।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai