मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कटेसर में बीती रात चोरों ने आयुष्मान आरोग्य केंद्र को निशाना बनाया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली।  मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कटेसर में बीती रात चोरों ने आयुष्मान आरोग्य केंद्र को निशाना बनाया। चोरों ने केंद्र से फ्रिज, कूलर, प्रिंटर, इनवर्टर, बैट्री और दवाएं चुरा लीं। कुल चोरी का सामान लगभग 3 लाख रुपये का है।

यह इलाके में एक महीने के भीतर हुई तीसरी बड़ी चोरी है। इससे पहले कटेसर पंचायत भवन से प्रिंटर, लैपटॉप सहित डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी हुआ था। पिछले महीने सीआरपीएफ जवान के घर से करीब 10 लाख रुपये के जेवरात की चोरी हुई थी।

स्थानीय प्रधान ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी है। जलीलपुर चौकी पुलिस अभी तक पिछली चोरियों का खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस की पेट्रोलिंग पर भी सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्र में अंडर ट्रेनिंग पुलिसकर्मियों को चौकी प्रभारी बनाए जाने से कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai