त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। अग्रवाल समाज प्रयागराज पंजी के तत्वावधान में अग्रवाल युवा मंडल द्वारा ए एम ए ब्लड बैंक, प्रयागराज में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में समाज के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 5 यूनिट रक्त दान किया।
इस अवसर पर अग्रवाल युवा मंडल ने संकल्प लिया कि प्रत्येक माह न्यूनतम 5 यूनिट रक्तदान सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे ज़रूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त मिल सके और कोई भी व्यक्ति रक्त की कमी के कारण पीड़ित न हो।
रक्तदान करने वाले प्रमुख सदस्य आशीष अग्रवाल, अजीत बंसल, राहुल अग्रवाल, निशान्त अग्रवाल एवं रितेश अग्रवाल थे।
रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र के साथ स्मृति चिन्ह स्वरूप एक पौधा भी भेंट किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण और सेवा भाव दोनों का संदेश समाज में पहुंचे।
अग्रवाल युवा मंडल के अध्यक्ष श्री अभिनव अग्रवाल ने कहा “रक्तदान केवल जीवनदान नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। हम चाहते हैं कि अधिक से अधिक युवा इस मुहिम से जुड़ें।”
अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पियूष रंजन अग्रवाल ने कहा “युवा मंडल की यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है। यह कार्य सेवा, समर्पण और सहयोग की भावना को मजबूती देता है।”
शिविर संयोजक श्री निवेश मित्तल ने कहा “हमारा उद्देश्य केवल रक्तदान तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को एकजुट करके सेवा के और भी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाना है।”
इस शिविर में समाज के हौंसला बढ़ाने हेतु अग्रवाल युवा मंडल एवं अग्रवाल समाज के वरिष्ठ सदस्य अभिषेक मित्तल, मनोज अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, आशुतोष गोयल, अंशु अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, आयुष अग्रवाल तथा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं और उपस्थित सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।










