धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट
चंदौली। मुगलसराय पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर की गई कार्रवाई में मुखबिर की सूचना पर टीम ने ग्राम कुढेखुर्द के चौराहे से आरोपी को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान आलम खान के रूप में हुई है। वह कसाई महाल, मुगलसराय का रहने वाला है। आरोपी की उम्र 22 वर्ष है। उसके पास से एक देशी तमंचा .315 बोर बरामद किया गया।
प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय गगन राज सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी रेलवे कालोनी उप-निरीक्षक अजय कुमार, कांस्टेबल भूपेश कुमार और कांस्टेबल अमित कुमार यादव शामिल थे। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट का एक मामला दर्ज है। वर्तमान मामले में मु0अ0सं0 318/25 धारा 3/25 के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।










