त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। मानसून की शुरुआत हो गई है और अभी 28 झूलेलाल नगर इलाके में बड़े नालों की सफाई नहीं हो सकी है। जिससे स्थानीय लोग काफी चिंतित है। स्थानीय लोगों का आरोप है की अगर इन बड़े नालों की सफाई नहीं कराई गई तो 28 झूलेलाल नगर एरिया डूब सकता है।

दरअसल यह नाला मदनानी हॉस्पिटल के पीछे के हिस्से में बना हुआ है जहां पर देख रहे हैं कि किस तरीके से नाले में पत्थर के बड़े-बड़े टुकड़े टूट कर गिरे पड़े हैं और नाले के ऊपर लगे ढक्कन भी टूट गए हैं। जगह-जगह नाले में कूड़े कचरे का अंबार दिखाई दे रहा है। जबकि यह नाला 28 झूलेलाल नगर वार्ड का सबसे बड़ा नाला है जो पूरे एरिया का पानी बहने के लिए बनाया गया है। इस नाले पर दबंग का अतिक्रमण भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा है।
बहरहाल लोगों की चिंता का कारण इस नाले की सफाई से है। अगर समय रहते ही नाले की सफाई नहीं की गई तो आने वाले समय में लूकरगंज एरिया एक बड़ी मुसीबत में फंस जाएगा।










