छत से नीचे उतरते समय युवक फिसला, हुई मौत।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली।  मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक नगर में एक दुखद घटना सामने आई। हमीदपुर गांव का एक युवक ग्लास फैक्ट्री के पास छत पर सो रहा था। बारिश शुरू होने पर वह छत से नीचे उतरने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वह फिसल गया और नीचे गिर गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाही शुरू कर दी। युवक की मृत्यु की खबर सुनते ही परिवार के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के लोग भी मौके पर पहुंचे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai