यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चंदौली पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली।  यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में कुल 213 वाहनों का चालान काटा गया।

इनमें सबसे ज्यादा 155 चालान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के किए गए। 8 वाहन चालकों को गलत दिशा में वाहन चलाने के लिए और 22 वाहन चालकों को नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने के लिए चालान किया गया।

क्षेत्राधिकारी यातायात कृष्णमुरारी शर्मा और यातायात प्रभारी सत्यप्रकाश यादव के नेतृत्व में टीम ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। उन्हें नशे में वाहन न चलाने, निर्धारित सीमा से अधिक सवारी न बैठाने और वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने की सलाह दी गई।

पुलिस ने अवयस्कों को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने और दोपहिया वाहनों पर हेलमेट पहनने की हिदायत दी। साथ ही वाहनों को ओवरलोड न करने की चेतावनी भी दी। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से चलाया गया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai