धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र में चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया। रेमा मोड़ ग्राम सभा गोधना स्थित रेडीमेड कपड़े की दुकान और माँ विध्यवासिनी स्पोर्ट्स की दुकान से चोर नकदी और सामान लेकर फरार हो गए।

रोहित मौर्य की रेडीमेड कपड़े की दुकान से चोरों ने 30 हजार रुपये नकद और करीब 20 हजार रुपये के कपड़े चुराए। साथ ही दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर भी ले गए।
बगल में स्थित नंद कुमार सोनकर की माँ विध्यवासिनी स्पोर्ट्स की दुकान से 6 हजार रुपये नकद और लगभग 15 हजार रुपये के खेल सामान की चोरी की गई।
सुबह जब दुकानदारों को चोरी की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर अलीनगर थाना प्रभारी विनोद मिश्रा पहुंचे और जांच में जुट गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरों की तलाश जारी है।










