पर्यावरण अभियंता की अनदेखी से ऊबे नागकों ने डीएम के यहां हल्ला बोला।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डीएम ने दिए तत्काल कार्यवाही का आदेश

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। नगर निगम के पर्यावण अभियंता की अनदेखी से ऊबे वार्ड नम्बर 54 नंद गांव मुहल्ले के निवासियों ने आज जिलाधिकारी के यहां हल्लाबोल अपनी व्यथा सुनाई । जिस पर डीएम ने तत्काल कार्यवही का आदेश नगर निगम को दिया ।

उल्लेखनीय है कि वार्ड नम्बर 54 नंदगांव में लगभग 23 बीघे का पार्क सरकार ने स्थानीय लोगों के लिये दिया है । जिसमे किसी तरह का कोई भी विकास कार्य हुआ ही नहीं ज्यों ज्यों दवा की त्यों त्यों मर्ज बढ़ता ही गया।

पार्क की दुर्दशा को लेकर के मोहल्ले वासियों ने सभासदसहित  सांसद, विधायक से कई बार शिकायत की ।लेकिन ढाक के तीन पात  कहावत चरितार्थ हुई  मुख्यमंत्री की हेल्पलाइन 1076 पर भी शिकायत की लेकिन हर बार पार्क के लिए जिम्मेदार अधिकारी पर्यावरण अभियंता ने झूठ पर झूठ बोला और नतीजा जीरो रहा आज स्थिति यह हो गई है पूरा का पूरा पार्क जंगलों से ढक गया है।  उसमें जुआ से लेकर कई कुकृत्य हो रहे हैं,  इतना ही नहीं मोदी के सपनों को मुंह चिढ़ा रहा है यह पार्क आज भी लोटा लेकर के पार्क के अंदर लोग बैठते हैं और पर्यावरण अभियंता ओके कहता रहता है।

अब कॉलोनी के लोगों ने पीआईएल दाखिल करने का मन बना लिया है । स्थानीय लोगों आज जिलाधिकारी को घेरा तब उन्होंने तत्काल कार्यवाही का आदेश दिया है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai