अग्रवाल युवा मंडल ने जगन्नाथ रथ यात्रा में किया प्रसाद वितरण।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अग्रवाल समाज प्रयागराज एवं अग्रवाल महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

 

प्रयागराज। श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के पावन अवसर पर अग्रवाल युवा मंडल द्वारा हेवेट रोड स्थित सिटी होटल पर स्वागत, आरती एवं प्रसाद वितरण का भव्य आयोजन श्रद्धा व उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज प्रयागराज एवं अग्रवाल महिला मंडल का सक्रिय सहयोग रहा।

अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल ने इसे समाज की एकता और सेवा भावना का प्रतीक बताया। आयोजन के संयोजक सौरभ अग्रवाल और सह संयोजक नीतीश अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, विकास अग्रवाल, शोभित अग्रवाल एवं प्रणव अग्रवाल रहे।

श्रद्धालुओं को लगभग 3500 ग्लास शरबत व 2500 प्लेट सेव दमआलू प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया। आयोजन में तन-मन-धन से सहयोग देने वालों में अनुप अग्रवाल, वैभव गोयल, प्रमय मित्तल, अशुतोष गोयल, तुषार गुप्ता, मनोज अग्रवाल, हरीश चंद्र अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, अजीत बंसल, ऋषभ अग्रवाल, अभिषेक मित्तल, विपुल मित्तल, राहुल अग्रवाल, आयुष अग्रवाल प्रमुख रूप से शामिल रहे।

विशेष सहयोग के लिए नरेश चंद्र अग्रवाल (झूंसी वाले), अतुल अग्रवाल सहित अन्य समाजसेवियों का योगदान उल्लेखनीय रहा।

महिला मंडल की सलोनी अग्रवाल, मोना अग्रवाल, माया अग्रवाल, अंजना अग्रवाल, सुनीता पोद्दार व पूजा अग्रवाल का सेवा में योगदान सराहनीय रहा।

अग्रवाल समाज रजि. के अध्यक्ष पीयूष रंजन अग्रवाल ने आयोजन को सफल बनाने हेतु अग्रवाल युवा मंडल, महिला मंडल एवं सभी सहयोगियों को बधाई देते हुए कहा, “ऐसे आयोजन समाज को जोड़ते हैं और हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाते हैं।”

मीडिया प्रभारी मनीष गर्ग ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai