करारी पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन,अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

करारी/कौशाम्बी। करारी पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन,अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 27.06.2025 को थाना करारी पुलिस टीम द्वारा रात्रि गश्त क्षेत्र भ्रमण करने के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर एक अभियुक्त विवेक श्रीवास्तव पुत्र श्यामबिहारी श्रीवास्तव निवासी गोराजू थाना पश्चिम शरीरा जनपद कौशाम्बी को ग्राम सैबसा तिराहा वहद ग्राम सैबसा से एक अदद तमन्चा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से 03 अदद चोरी को मोबाइल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 213/25 धारा 317 (2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai