डीएम व एसपी ने मोहर्रम के दृष्टिगत मूरतगंज,कसिया शेरगढ एवं सैयद सरावॉ में जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जुलूस मार्गों की साफ-सफाई की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये

 

कौशांबी। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा आगामी मोहर्रम त्यौहार को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु मूरतगंज,कसिया शेरगढ एवं सैयद सरावॉ में जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने वहॉ पर उपस्थित सम्भ्रान्त नागरिकों से कहा कि त्यौहार को आपसी सौहार्द एवं शान्तिपूर्वक के साथ मनाया जाय।

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण जुलूस मार्ग का निरीक्षण करते हुए अधिशासी अभियंता विद्युत को बिजली के लटकते तारों को ठीक कराने के निर्देश दियें। इसके साथ ही उन्होंने जुलूस मार्गों की साफ-सफाई की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से कहा अफवाहों पर ध्यान न दें, अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी चायल आकाश सिंह उपस्थित रहें।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai